केरलम में चुनाव प्रचार के दौरान शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को पीटा

Shashi Tharoor Convoy Attack: केरलम में विधानसभा चुनाव का प्रचार जोर-शोर से हो रहा है. तमाम राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में लगे हुए हैं. इन सब के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमले का मामला सामने आया है. यह हमला मलप्पुरम जिले के वंडूर इलाके में हुआ है. अज्ञात हमलावरों ने पहले शश‍ि थरूर के काफिले को बीच सड़क पर रोक लिया. इसी दौरान हमलावरों और थरूर के गनमैन के बातचीत हो रही थी. बातचीत के दौरान हमलावरों ने गनमैन के साथ मारपीट कर दी. पुलिस ने पूरे मामले पर एक्‍शन लेते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

शश‍ि थरूर के काफिले पर हुए हमले को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने पीछा करने के बाद उनकी कार पर हमला कर दिया. उपद्रवियों ने पहले तो बीच सड़क पर गाड़ी रुकवाई, इसके बाद गाली गलौज करने लगे. उपद्रवी शशि थरूर को गालियां देते हुए उन पर हमला करने की कोशिश कर रहे थे. पूरी घटना का बचाव जब उनके गनमैन ने किया तो उपद्रवियों ने उसी के साथ मारपीट कर दी.

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
पूरे मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वाले युवक की पहचान कालीकावु के रहने वाले उमर के रूप में हुई है. इसके अलावा पुलिस ने उन कारों को भी जब्त किया है जिनमें सवार होकर उपद्रवी आए थे. पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पूरा मामला वंडूर के चेल्लीथोड का है, जहां शाम को करीब बजे 7 बजे थरूर, ए.पी. अनिल कुमार के चुनाव प्रचार के लिए वंडूर आ रहे थे.

कुछ ही दिनों बाद होने वाली है वोट‍िंग
शश‍ि थरूर के काफिले पर हमले का मामला वोट‍िंग से महज 5 दिन पहले ही आया है. इस घटना के बाद साफ है कि आने वाले दिनों में बवाल देखने को मिल सकता है. केरलम विधानसभा के 140 सदस्यों के चुनाव के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले जाने हैं. वोटों की गिनती और परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे.

Check Also

समोसे से लेकर गिग वर्कर्स की उठाई आवाज…राघव चड्ढा के वे 7 मुद्दे जिन्हें AAP ने बताया PR

आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा को पार्टी ने राज्‍यसभा में ड‍िप्‍टी लीडर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *