मॉल में क्या चल रहा है? प्रशासन ने स्पा सेंटर में मारा छापा, ताला तोड़कर हुए दाखिल, अंदर में युवक और युवती…

रुद्रपुर के मेट्रोपोलिस मॉल में जिला प्रशासन की टीम ने छापा मारा है. मॉल में संचालित स्पा सेंटरों में टीम ने ये कार्रवाई की है. जिससे मॉल में हड़कंप मच गया. सेंटरों के संचालक ताला लगाकर फरार पहले से ही थे. टीम मशीन से ताला काटकर अंदर दाखिल हुई. टीम जब अंदर पहुंची तो स्पा सेंटर में कई युवक और युवती मिले. कई स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी का आरोप है. संबंधित के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है.

जैसे ही प्रशासन की टीम मॉल के स्पा सेंटरों पर पहुंची, संचालकों में खलबली मच गई. बचने के लिए संचालकों ने सेंटरों के बाहर ताले जड़ दिए और फरार हो गए. प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कटर मशीन मंगवाई और एक-एक करके ताले कटवाए. अंदर घुसने पर टीम को कई युवक-युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में मिले.

जांच के दौरान कई स्पा सेंटरों में नियमों का खुला उल्लंघन पाया गया. प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से अनियमितताएं बरतने वाले केंद्रों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है. सुरक्षा की दृष्टि से जिन सेंटरों के ताले तोड़े गए थे, वहां पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन स्पा सेंटरों पर पूर्व में भी कई बार कार्रवाई हो चुकी है और इन्हें बंद कराया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ये फिर से चालू हो जाते हैं. लोगों का तर्क है कि बार-बार कार्रवाई के बावजूद इनका फिर से खुलना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा करता है.

Check Also

‘पाकिस्तान से मिला कांग्रेस को मैटेरियल…’, फर्जी पासपोर्ट मामले पर हिमंता का पलटवार, कहा- जाएंगे कोर्ट

Assam Assembly elections 2026: असम में विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए अब कुछ ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *