गुंडे बदमाश सुधर जाएं, नहीं तो..! पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंगई करने वाले 9 लोगों को किया गिरफ्तार, खाकी ने दी सख्त हिदायत

मुगलसराय. पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर सोमवार रात पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और हुड़दंग करने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई जनपद में कानून व्यवस्था को सख्त बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई.

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने भोजपुर गांव के पास स्थित शराब की दुकानों के आसपास छापेमारी की. छापेमारी के दौरान कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों और लाइसेंसी शराब की दुकानों के अंदर शराब पीते और आपस में बहस करते पाए गए. पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन सभी को हिरासत में ले लिया. पकड़े गए सभी नौ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

क्षेत्राधिकारी (सीओ) पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीना या हुड़दंग करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Check Also

पाले राम ने PM मोदी को फिर लिखा पत्र, कहा- कांग्रेस की शरण में जाने पर किया जा रहा मजबूर

झज्जर। भाजपा नेता पाले राम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरा पत्र लिखकर जिले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *