‘शैतान मार रहे हैं’…डर से युवक ने आईना तोड़कर खुद का पेट चीरा, अस्पताल में जिंदगी की जंग

बिलासपुर : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जरहाभाठा मिनी बस्ती में एक 35 वर्षीय युवक द्वारा खुदकुशी की कोशिश का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और 10 अप्रैल की सुबह से ही ‘शैतान मार रहे हैं’ जैसी बातें कहकर घर में हंगामा कर रहा था।परिजनों ने स्थिति बिगड़ती देख उसे डॉक्टरी इलाज के बजाय झाड़-फूंक के लिए ले गए थे|

जहाँ से लौटने के बाद वह कुछ समय के लिए शांत होकर सो गया था। लेकिन अगले दिन सुबह करीब 11 बजे उसकी मानसिक स्थिति फिर से बिगड़ गई और उसने अचानक घर में रखे आईने को तोड़ दिया। आवेश में आकर युवक ने कांच के धारदार टुकड़े से अपने पेट पर जोरदार वार कर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया, जिससे उसका पेट फट गया।

घटना के बाद घर में कोहराम मच गया और आनन-फानन में खून से लथपथ युवक को परिजनों द्वारा सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्तमान में डॉक्टरों ने युवक की हालत को स्थिर बताया है, वहीं पुलिस ने इस आत्मघाती कदम की सूचना मिलते ही मामले की छानबीन और जांच शुरू कर दी है।

Check Also

छत्तीसगढ़ के 2 लाख गिग वर्कर्स के लिए जरूरी खबर! अब ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन का अधिकार, जानें कैसे मिलेगा लाभ?

CG News: छत्तीसगढ़ में गिग वर्कर्स की सामाजिक सुरक्षा और अधिकारों को लेकर एक जरूरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *