Breaking News

रायगढ़ में 35 हाथियों का बड़ा दल गांवों के पास पहुंचा, 7 शावक भी शामिल

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में 35 हाथियों का एक बड़ा दल देखा गया है, जिसमें 7 शावक भी शामिल हैं। यह दल जंगल के साथ-साथ गांवों के आसपास भी विचरण करता नजर आया, जिससे ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

जानकारी के अनुसार, यह दल छाल वन परिक्षेत्र के बोजिया परिसर के पास देखा गया। इसमें 3 नर, 25 मादा और 7 शावक शामिल हैं। ग्रामीणों ने हाथियों के इस झुंड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग और हाथी मित्र दल अलर्ट पर हैं। प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी कराकर लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी जा रही है। बोजिया, औरानारा मार्ग, गड़ाईनबहरी और सिंघीझाप क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

एक वीडियो में देखा गया कि सड़क पर आए हाथियों को हाथी मित्र दल के सदस्य ने आवाज देकर वापस जंगल की ओर भेज दिया। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जहां समय रहते हाथियों को सुरक्षित दिशा में मोड़ा गया।

वन विभाग के अनुसार जिले में कुल 123 हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। इनमें विभिन्न रेंजों में नर, मादा और शावक शामिल हैं। छाल रेंज में सबसे ज्यादा हाथियों की संख्या बताई गई है।

हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग ड्रोन और जमीनी टीमों की मदद ले रहा है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और हाथियों के पास जाने से बचें।

Check Also

Surajpur Suicide Case: पत्थरों से भरी बोरी पैरों में बांधकर युवक ने कुएं में लगाई छलांग, सूरजपुर में सनसनी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *