एक्टर बनकर प्यार की एक्टिंग: इश्क के जाल में फंसाकर ली युवती की अश्लील फोटो, फिर ब्लैकमेल कर ऐंठे 1 लाख

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां खुद को एक्टर बताकर युवक ने युवती को अपने जाल में फंसा लिया। उसके साथ प्यार करने का नाटक कर शादी का झांसा दिया और अश्लील फोटो ले ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर करीब 1 लाख रुपये ठग लिए और बाद में 5 लाख रुपये की और मांग करने लगा।

मामले में कार्रवाई करते हुए वैढ़न कोतवाली पुलिस ने चित्रकूट निवासी आरोपी शुभम पाण्डेय उर्फ चिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से युवती को धोखे में रखकर उसका शोषण कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने युवती की अश्लील तस्वीरें हासिल कर ली थीं और उन्हीं के जरिए उसे ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ रहा था। जब पीड़िता ने और पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी उसे धमकाने लगा।

जांच में यह भी सामने आया है कि इस पूरे मामले में आरोपी का साथी आर्यन यादव भी शामिल था, जो इस वारदात में सहयोग कर रहा था। पुलिस अब उससे भी पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Check Also

बनारस की सड़क से दिनदहाड़े उठाई गई लड़की, फिर जो खुलासा हुआ… उसने उड़ा दिए सबके होश

वाराणसी. जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवती को वाहन में जबरन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *