Breaking News

‘बदतमीजी करने लगा, गुस्‍से में जूतों से पीट दिया…’, सागर बीजेपी विधायक की बेटी ने दी सफाई, बोली – कई दिनों से पीछा कर रहा था

MP News: सागर में देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी से जुड़े जूता कांड मामले में नया मोड़ आ गया है. अब इस पूरे घटनाक्रम में विधायक की बेटी प्रियंका पटेरिया ने वीडियाे बनाकर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने जूतों से पीटने की घटना को लेकर संबंधित व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

गुस्‍सा आने पर जूतों से पीटा
व‍ीडियो में प्रियंका पटेरिया का कहना है कि राजेश शर्मा कई दिनों से उनका पीछा कर रहा था. इसी वजह से उन्होंने उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन बातचीत के दौरान वह बदतमीजी करने लगा. हालात बिगड़ने पर गुस्से में आकर प्रियंका पटेरिया ने उसे बीच सड़क पर जूतों से पीट दिया. मामले में प्रियंका का ये भी कहना है कि राजेश शर्मा किसी के बहकावे में आकार उनका पीछा कर रहा था.

इस मामले से जुड़ा एक और पहलू भी सामने आया है. प्रियंका ने बताया कि इससे पहले भी उन्‍होंने राजेश शर्मा के खिलाफ थाने में शिकायत का आवेदन दिया गया था.

CCTV सामने आने के बाद सुर्खियों में आया मामला
गौरतलब है कि बीते 13 अप्रैल को देवरी से विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी ने सरेआम एक व्यक्ति को सड़क पर जूतों से पीटा था. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया. विधायक बृजबिहारी पटेरिया सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.

बैंक के बाहर बुलाकर कर दी पिटाई
इस मामले में राजेश शर्मा का आरोप था कि वह बैंक के बाहर खड़ी सफेद रंग की स्‍कॉपियों के पास पहुंचा था. प्रियंका ने बैंके के अंदर से एक व्‍यक्ति को भेजकर बाहर बुलाया था. फिर गाड़ी के पास पहुंचते ही प्रियंका ने गाली-गलौज शुरू कर दी. बात यही नहीं रूकी प्रियंका ने जूता निकालकर राजेश की पिटाई कर दी. पूरी घटना बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

Check Also

West Bengal Bypoll: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद BJP का बड़ा दांव, मां हसीरानी रथ को नंदीग्राम से टिकट

west bengal bypoll: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर होने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *