Raipur News: ‘वो आएगी तभी उतरूंगा…नहीं तो’, प्रेमिका के प्यार में पागल युवक बना ‘शोले’ का वीरू, टावर पर चढ़कर किया ड्रामा

Raipur News: आपने धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की फिल्म शोले तो देखी होगी. इस फिल्म का वो सीन भी याद होगा जब धर्मेंद्र (वीरू) बसंती (हेमा मालिनी) के प्रति अपने प्यार का इज़हार करने के लिए शादी की जिद करते हुए टंकी पर चढ़ जाता है. इसी सीन से मिलता-जुलता मामला गाजीपुर से सामने आया है. जहां पर अपनी प्रेमिका से मिलने छत्तीसगढ़ से आया युवक टावर पर चढ़ गया और हाई वोल्टेड ड्रामा कर दिया.

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक
गाजीपुर के शादियाबाद थाना के एक गांव में गुरुवार को उस समय हडकंप मच गया जब छत्तीसगढ़ से आए एक युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर प्रेमिका को बुलाने की मांग की. इतना ही नहीं युवक ने कहा कि अगर वो नहीं आई तो मै यहीं से कूंदकर अपनी जान दे दूंगा. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं था.

चिठ्ठी लिखकर नीचे फेंकी
टावर पर चढ़े युवक ने नीचे चिठ्ठी लिखकर फेंकी जिसमें लिखा हुआ था कि सकी प्रेमिका इसी गांव में रहती है और जब तक वह नहीं आएगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक की प्रेमिका से बात कराई जिसके बाद वह टावर से नीचे उरने को तैयरा हुआ. जैसे ही युवक नीचे उतरा पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई.

युवक की पहचान
पुलिस के अनुसार युवक की पहचान संजीत साव, निवासी वार्ड संख्या तीन, थाना वीरगांव, जनपद रायपुर (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है. युवक पर संदिग्ध धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, पुलिस आगे वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी है. इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं है.

Check Also

आरटीई फीस बढ़ाने की मांग पर निजी स्कूल बंद, संचालकों का विरोध तेज

प्रदेश में आरटीई के तहत प्रवेशित बच्चों की फीस में बढ़ोतरी की मांग को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *