मुंबई में महंगाई की डबल मार! शक्‍कर-CNG के बाद दूध ₹100 के पार, दही-पनीर भी होंगे महंगे!

milk Price Increase: देशभर में इन द‍िनों लोग महंगाई की मार से परेशान हैं. चीनी-तेल-सीएनजी के दामों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. त्योहारी सीजन से ठीक पहले मुंबई में महंगाई ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. वहीं अब दूध भी ₹100 प्रति लीटर के पार पहुंचने जा रहा है. थोक दूध की कीमत में ₹9 प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है.

बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (BMPA) के फैसले के बाद 1 सितंबर से दूध महंगा हो जाएगा. मुंबई और आसपास के महानगरीय इलाकों में थोक दूध का भाव ₹93 से बढ़कर ₹102 प्रति लीटर हो जाएगा. नई दरें अगले छह महीने, यानी 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेंगी. एक साथ ₹9 की बढ़ोतरी को हाल के सालों में दूध की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी माना जा रहा है.

दूध उत्‍पादकों ने क्‍या कहा?
दूध उत्पादकों का कहना है कि पशुओं के चारे से लेकर परिवहन तक हर स्तर पर खर्च बढ़ गया है. हरे चारे, चुनी और खली जैसी जरूरी चीजों के दाम पिछले एक साल में बढ़े हैं. इसके अलावा तबेला संचालन, पशुओं की देखभाल और दूध की ढुलाई पर भी पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है. ऐसे में उत्पादकों ने बढ़ती लागत का बोझ दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के जरिए कम करने का फैसला किया है.

दूध की बढ़ी कीमतों का सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ सकता है. थोक कीमत बढ़ने के बाद स्थानीय दूध विक्रेता और होम डिलीवरी सप्लायर खुदरा कीमतों में भी इजाफा कर सकते हैं.कई इलाकों में दूध की कीमत थोक दर से भी ज्यादा बढ़ने की आशंका है.

पनीर-दही-मक्‍खन भी होगा महंगा
महंगाई का असर सिर्फ दूध तक सीमित नहीं रहेगा. दही, पनीर, मक्खन और दूसरे डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है. त्योहारी मौसम में मिठाइयों और दूध से बनने वाले उत्पादों की मांग बढ़ती है, ऐसे में दुकानदारों की लागत बढ़ने पर ग्राहकों को महंगी मिठाइयां खरीदनी पड़ सकती हैं.

Check Also

PM Modi Gen-Z Dialogue: ‘नमो फॉर विकसित भारत’ में युवाओं से पीएम मोदी का सीधा संवाद, 6 हजार से ज्यादा Gen-Z ने लिया हिस्सा

PM Modi Gen-Z Dialogue: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के बड़ोदरा दौरे पर हैं. बड़ोदरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *