बुलडोजर एक्शन से नाराजगी, विरोध में आज बंद का आव्हान, SDM कार्यालय घेरने की तैयारी

देवजीत देवनाथ, पखांजूर. कांकेर जिले के पखांजूर में पिछले दिनों हुई प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध को लेकर नाराजगी बढ़ते नजर आने लगी है. शुक्रवार को बंग समाज ने बंद का आव्हान किया है. जिसका असर कापसी, पखांजूर और बांदे क्षेत्र में सुबह से देखने को मिल रहा है. एसडीएम कार्यालय घेराव के साथ बड़े प्रदर्शन की तैयारी है.

सुबह से नहीं खुली हैं दुकानें
जानकारी के मुताबिक, हाल ही में नया पारा में प्रशासन ने 6 घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की थी. इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. बंग समाज ने बंद का आव्हान किया है. इस आंदोलन को सर्वसमाज का व्यापक समर्थन मिल रहा है, जिससे आंदोलन और भी मजबूत होता दिख रहा हैकापसी, पखांजूर और बांदे क्षेत्र में लगभग सभी दुकानें सुबह से नहीं खुली हैं. पखांजूर में आज बंग समाज का प्रदर्शन देखने को मिल सकता है. बताया जा रहा है कि कार्रवाई को लेकर परलकोट इलाके में माहौल गरमाया हुआ है..

Check Also

कटनी सड़क हादसे पर बड़ा एक्शन! RTO ने बस-ट्रक का फिटनेस और परमिट किया निरस्त, 3 लोगों की हुई थी मौत

Katni Road Accident Action: (यश खरे की रिपोर्ट) मध्य प्रदेश के कटनी जिले में हुए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *