‘BJP अब बकासुरों की पार्टी…’, राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने पर संजय राउत बोले- जल्‍द एहसास होगा नरक में आ गए

Sanjay Raut on Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी में हुई टूट को लेकर आप और तमाम विपक्षी दल बीजेपी पर सवाल खड़े कर रहे हैं. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने तो यहां तक कह दिया कि ‘अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया- ये 7 चीजें मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बनाती हैं, लेकिन अकेले ये चीजें “सब्जी” नहीं बन सकतीं’. इन सब के बीच अब शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्‍होंने बीजेपी पर हमला बोला है.

संजय राउत ने राघव चड्ढा और AAP के 2-3 अन्य राज्यसभा सांसदों के BJP में शामिल होने पर कहा कि “हर कोई जानता है कि BJP किस तरह की राजनीति कर रही है. उनकी राजनीति का सार बस एक ही शब्द है, जिसे हम ‘बेशर्मी’ कहते हैं. उन्हें ज़रा भी शर्म नहीं है.

बीजेपी अब बकासुर की पार्टी- संजय राउत
संजय राउत ने कहा कि राघव चड्ढा जैसे लोग जो कल तक हमारे दोस्त भी थे. खुलेआम कहते थे कि BJP गुंडों, ठगों और भ्रष्ट लोगों की पार्टी है. और अब, ये सभी लोग थोक के भाव में गुंडों और भ्रष्ट लोगों की उसी पार्टी में शामिल हो गए हैं. महाभारत में एक राक्षस का ज़िक्र है. उसका नाम ‘बकासुर’ है. उसकी भूख कभी नहीं मिटती, उसका पेट कभी नहीं भरता. BJP अब बकासुरों की पार्टी बन गई है. वे कुछ भी खा जाते हैं.

राघव को जल्द महसूस होगा कि वे अब नर्क पार्टी में गए- शिवसेना
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि राघव चड्ढा जैसे सात लोग उस ‘नर्क-रूपी’ पार्टी में शामिल हो गए हैं. हमें इसका कोई अफ़सोस नहीं है. उन्हें जल्द ही एहसास हो जाएगा कि नर्क कैसा होता है. विपक्ष कभी कमजोर नहीं पड़ेगा. ये जो छह-सात लोग पार्टी छोड़कर गए हैं, वे कोई बड़े जननेता नहीं हैं. ज़्यादा से ज़्यादा, वे सोशल मीडिया के ‘पेज 3’ वाले नेता भर हैं.”

शुक्रवार को ज्वाइन की थी राघव ने बीजेपी
राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार 24 अप्रैल की दोपहर को आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था. उन्‍होंने पार्टी छोड़ते हुए कहा था कि मैं गलत पार्टी में अच्छा आदमी था. यही वजह है कि मैं पार्टी छोड़ रहा हूं, उन्‍होंने शाम को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के सामने बीजेपी ज्वाइन की थी. उनके साथ दो और सांसदों ने बीजेपी का दामन थामा है. जबकि उन्‍होंने दावा किया कि उनके साथ 7 सांसद और जल्द ही बीजेपी ज्वाइन करेंगे.

Check Also

Harbhajan Singh Networth: चंडीगढ़ में करोड़ों का घर, लग्जरी कारों का कलेक्शन… जानें कितने अमीर हैं भज्जी

Harbhajan Singh: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह एक बार फिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *