Breaking News

विकासनगर में भीषण सड़क हादसा : अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, 3 युवकों की दर्दनाक मौत

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां, विकासनगर में अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

तीन लोगों की चली गई जान
यह पूरा मामला जिले के सेलाकुई के विध्वंसक क्षेत्र का है। जहां, विकासनगर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी चला रहे सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुकेश और अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से CHC प्रेमनगर रेफर किया गया। जहां, इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना से इलाके में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Check Also

Bihar News: मिठाई खाने की खुशी मातम में बदली! रसगुल्ला गले में फंसने से 8 साल के बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bihar News: बिहार के गयाजी जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में 8 साल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *