Breaking News

Satna: पहले ही थे 4 बच्चे अब एक साथ 3 का हुआ जन्म, परिवार में खुशी की लहर, जच्चा-बच्चा सभी स्वस्थ

Satna: सतना जिला अस्पताल में तीन बच्चों के जन्म (ट्रिपलेट प्रसव) का एक मामला सामने आया है. अच्छी खबर ये है कि इस मामले में जच्चा और बच्चा सभी स्वस्थ हैं. फिलहाल तीनों बच्चों और मां को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. ये सभी पीएनसी वार्ड में भर्ती है. खबरों के अनुसार तीन बच्चों को जन्म देने वाली मां कंचन सोनी के पहले से 4 बच्चे हैं.

सतना जिला अस्पताल किया गया रेफर
26 अप्रैल को कंचन सोनी को जब तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिजन उन्हें पन्ना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जांच के दौरान पता चला कि कंचन के गर्भ में तीन बच्चे है, जिसके बाद उन्हें सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. कंचन को 27 अप्रैल को शाम लगभग 7:30 बजे लेबर रूम में भर्ती किया गया. सुबह 10.34 पर कंचन ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया. दूसरा 10.45 और 11.57 पर तीसरे बच्चे को जन्म दिया.

इससे पहले ही है चार बच्चे
तीनों बच्चों का वजन क्रमशः 2 किलोग्राम, 2 किलोग्राम 300 ग्राम और 2 किलोग्राम 650 ग्राम है. कंचन सोनी ने पहले दो लड़कों को जन्म दिया और बाद में एक लड़की का जन्म हुआ. डॉक्टरों ने तीनों बच्चों को एकदम स्वस्थ बताया है. बताया जा रहा है कि कंचन सोनी के पहले से ही चार बच्चे हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 11, 9, 7 और 5 साल है. परिवार को उनकी प्रेग्नेंसी के पांचवें महीने में सोनोग्राफी के दौरान पता चला कि वह तीन बच्चों (ट्रिपलेट्स) की मां बनने वाली हैं.

प्रेगनेंसी में क्या न करें

  • बिना पाश्चुरीकृत (unpasteurized) दूध या पनीर का सेवन न करें, क्योंकि इससे इन्फेक्शन का खतरा होता है.
  • कच्चा पपीता और अनानास नहीं खाना चाहिए.
  • बहुत तीखा, मसाले दार, चाय-कॉफी कोल्डड्रिंक का बहुत कम सेवन करना चाहिए.
  • भारी सामान उठाने से बचे और पेट के बल न लेटे.
  • डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी एलोपैथिक या आयुर्वेदिक दवा न लें.
  • धूम्रपान, शराब, या किसी भी तरह के नशे से दूर रहें.

Check Also

Dhanbad News: विदेश भागने की तैयारी में था प्रिंस खान का भाई बंटी! कोलकाता से पुलिस ने दबोचा, जाली पासपोर्ट की जांच तेज

धनबाद। कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क को लेकर जांच कर रही धनबाद पुलिस ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *