UP: हापुड़ में रेलवे ट्रैक पर बाइक के टायर में आग लगाकर खतरनाक स्टंट, तीन आरोपी गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में रील्स के लिए तीन युवकों ने जानलेवा स्टंट किया. इन युवकों में अपने मोटरसाइकिल के टायर पर पेट्रोल छिड़ककर रेलवे ट्रैक पर बेहद खतरनाक स्टंट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने रेलवे पुलिस हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है.

सूचना के मुताबिक हापुड़ के चंदसारा रेलवे लाइन पर तीन युवकों ने रील्स बनाने के लिए ये जानलेवा स्टंट किया. इन युवकों ने एक बाइक के टायर में पेट्रोल से आग लगाई और फिर जानलेवा स्टंट किया. वीडियो शूट करने के बाद जैसे ही वह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो रेलवे पुलिस की नजर इस पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.

वीडियो रेलवे मुख्यालय मुरादाबाद की ओर से हापुड़ रेलवे पुलिस फोर्स को भेजा गया था, जिसमें बताया गया कि हापुड़ के चंदसारा रेलवे लाइन पर तीन युवक एक बाइक के पिछले टायर में पेट्रोल से आग लगाकर उससे न सिर्फ खतरनाक स्टंट कर रहे हैं, बल्कि रेलवे की पटरियों को भी क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की जा रही है. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तीनों युवकों की तलाश करनी शुरू कर दी.

बाइक नंबर के आधार पर युवकों की हुई पहचान

रेलवे सुरक्षा पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर तीनों युवकों की पहचान की, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पकड़े गये युवक के नाम तरुण गोस्वामी (22 साल), शाहिर (22 वर्ष) और शहजाद (22 वर्ष) हैं.

तीनों आरोपी गांव फफूंडा, थाना लोहिया नगर, मेरठ के रहने वाले हैं. आरपीएफ ने इनके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 385/25, 153 के तहत मुकद्दमा पंजीकृत करते हुए इन्हें जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि आगे की विधिक कार्रवाई की गई है. लोगों से ऐसे स्टंट नहीं करने की अपील की गई है.

Check Also

PM Modi Gujarat Visit: बनासकांठा की सभा में छाया ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ पोस्टर, हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे लोग

PM Modi Banaskantha Rally Posters: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय गुजरात दौरे पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *