Jabalpur Cruise Incident: डूबते लोगों के लिए मसीहा बने रमजान, 25 फीट की ऊंचाई से कूदकर बचाई 4 की जान

Jabalpur Cruise Incident: गुरूवार की शाम जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे से पूरा देश सहम उठा. इस हादसे में 9 लोग डूब कर मर गए वहीं. कई लोगों को रेस्क्यू टीम ने बचा लिया. इस हादसे में रमजान नाम का एक मजदूर ने अपनी जान की परवाह किए बिना ही 4 बांध में छलांग लगा दी और 4 लोगों की जान बचाई. रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही पुल निर्माण के कार्य में लगे रमजान ने कई लोगों की जिंदगी बचाई थी.

25 फीट की ऊंचाई से लगा दी छलांग
दरअसल बरगी डैम में जिस जगह पर क्रूज डूबा उसके कुछ ही दूर पर पुल का निर्माण कार्य जारी था. पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने क्रूज को डूबते हुए देखा. रमजान उसी पुल पर काम कर रहा था उसने क्रूज डूबते देख बिना अपनी जान की परवाह किए 25 फीट की ऊंचाई से बांध में छलांग लगा दी. रमजान रस्सी लेकर बांध में कूदा था जिसकी मदद ने उसने 6 लोगों को बाहर निकाला जिसमें से 4 जिंदा और 2 शव थे.

बिंद्र कुमार ने बताई आंखों देखी हकीकत
रमजान पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. मौके पर मौजूद रमजान के साथी और मजदूर बिंद्र कुमार ने बताया कि ‘हम पश्चिमी चंपारण के रहने वाले हैं। यहां पर लगभग 35 मजदूर काम कर रहे थे. बांध में क्रूज को अनियंत्रित होता देख उसने पायलट को रूकने की आवाज लगाई थी. इसके बाद साथियों को रस्सा लाने के लिए कहा था. लेकिन पायलट नहीं माना और क्रूज को आगे लेकर गया. आगे जाते ही क्रूज पानी में डूब गया. इसके बाद उसके कुछ मजदूर साथी मदद के लिए बांध में उतरे थे.’

Check Also

जामिया वीसी के बयान पर विवाद, छात्र संगठनों का विरोध तेज

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलपति के एक बयान को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में विवाद गहरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *