असम में कांग्रेस के CM कैंड‍िडेंट गौरव गोगोई ही हार गए चुनाव, BJP ने बताया था ‘पाकिस्‍तानी एजेंट’

Gaurav Gogoi Loses Election Amid Controversy: असम विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं, यहां एक बार फ‍िर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती दिखाई दे रही है. जीत का दावा करने वाली कांग्रेस का यहां बुरा हाल हुआ है. यहां तक की खुद को कांग्रेस का सीएम फेस बताने वाले गौरव गोगोई 23 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव हार गए हैं.

गौरव गोगोई पर चुनाव से पहले ही सीएम हिमंता विश्व सरमा ने कई गंभीर आरोप लगाए थे. यहां तक ये भी कहा था कि गौरव गोगोई पाकिस्तानी एजेंट हैं. उनकी पुरानी पाकिस्तान विजिट को लेकर बीजेपी और हिमंता ने जमकर निशाना साधा था. यही कारण माना जा रहा है कि गोगोई जनता के बीच अपनी छवि नहीं सुधार पाए हैं.

असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ी है. कांग्रेस गठबंधन 30 सीटों के भीतर ही सिमटता दिख रहा है. असम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जोरहाट (Jorhat Seat) सीट से चुनाव हार गए हैं. कुल 14 राउंड की गिनती के वे बीजेपी के हितेंद्र नाथ गोस्वामी 23 हजार से भी अधिक वोटों से चुनाव हार गए हैं.

गोगोई को हिमंता ने बताया था पाकिस्तानी एजेंट
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गौरव गोगोई पर चुनाव के दौरान जमकर निशाना साधा था. पाकिस्तान के साथ उनके कथित संबंधों की जांच को लेकर असम सरकार की ओर से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने एक रिपोर्ट भी पेश की थी. जिसके बाद सीएम हिमंता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि उनकी जांच केंद्रीय एजेंसी द्वारा की जानी चाहिए. हिमंत बिस्वा सरमा ने ये भी आरोप लगाया था कि गोगोई की मदद पाकिस्तान की तरफ से की जा रही थी. हालांकि इन सब बयानों पर गौरव गोगोई ने भी पलटवार किया था. लेकिन उनका पलटवार उतना असर नहीं कर पाया हे.

कांग्रेस को सिर्फ मुस्लिम कैंडिडेट का सहारा
असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सिर्फ 19 सीटों पर आगे चल रही है. राज्य में चुनावी जीत के लिए कांग्रेस को सिर्फ मुस्लिम कैंडिडेट्स का सहारा है. यानी कि जिन सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही हैं, वहां मुस्लिम उम्मीदवार हैं. मौजूदा सरकार हमेशा से ही घुसपैठियों और एक समुदाय विशेष को राजनीति में महत्व देने को लेकर हमला बोलती रही है.

असम में कांग्रेस की हार पर क्‍या बोले गोगोई?
असम चुनाव नतीजे 2026: असम में BJP की जीत की ओर बढ़ते रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा, “हम असम के रुझानों से संतुष्ट नहीं हैं; ये हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं हैं. वोटों की गिनती अभी भी जारी है, और मैं अपने सभी पार्टी प्रतिनिधियों, उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि जब तक आखिरी वोट की गिनती न हो जाए, तब तक वे सतर्क रहें.

आगे कहा कि सभी को मतगणना केंद्रों पर मौजूद रहना चाहिए, क्योंकि कई विधानसभा क्षेत्रों में जीत-हार का अंतर बहुत कम है. जब पूरे नतीजे घोषित हो जाएंगे, तब हम स्थिति का जायज़ा लेंगे और पार्टी के भीतर, असम की जनता के साथ, और अपने केंद्रीय नेतृत्व के साथ इस बात पर चर्चा करेंगे कि आगे की तैयारी कैसे करनी है और किस तरह आगे बढ़ना है.”

Check Also

यूपी में दबंगों के हौसले बुलंद! सरेआम युवक पर जानेलवा हमला, अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी के लिए जंग

रायबरेली। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में युवक पर हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *