आगरा से अपहृत बच्चा MP में मिलाः जीआरपी ने अपहरणकर्ता को पकड़ा, आरोपी ने इसलिए किया था अगवा

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में दिखने वाला अपहृत बच्चा मिल गया है। रेलवे पुलिस ने आगरा से अपहरणकर्ता को पकड़ा है। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर आरोपी कोमल कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। ग्वालियर के पड़ाव इलाके के लक्ष्मणपुरा से बच्चा बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक 3 बेटियां होने के बाद बेटे की ख्वाहिश के लिए आरोपी कोमल ने बच्चे का अपहरण किया था। उन्होंने स्वीकारा कि परिवार का वंश बढ़ाने के लिए अपहरण किया था। देर रात अपहरणकर्ता और बच्चे को पुलिस आगरा ले गई।आगरा पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

बता दें कि बच्चे का आगरा के कैंट रेलवे स्टेशन से अपहरण हुआ था। एक व्यक्ति बच्चे को अपहरण कर ले गया था। बच्चे के साथ युवक को ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार से लोको शेड की ओर जाते देखा गया था। इसी सिलसिले में ग्वालियर पुलिस भी बच्चे और उसके अपहरण करने वाले की तलाश में अलर्ट मोड़ पर थी।

Check Also

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले; पन्ना-बैतूल समेत कई जिलों में नए SP

MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में बुधवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *