Breaking News

Indore SIR: 4.47 लाख वोटर्स के नाम फिर जुड़ेंगे! BLO घर-घर पहुंचकर करेंगे सत्यापन, चुनाव आयोग ने शुरू की कवायद

Indore News: चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया के तहत इंदौर जिले के 4 लाख, 47 हजार 123 वोटर्स के नाम हटाए गए थे. अब इन मतदाताओं को दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाएंगे और वोटर्स को खोजेंगे. चुनाव आयोग के निर्देश के बाद ये प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी.

3226 बूथों पर पहुंचेंगे BLO
पिछले साल यानी अक्टूबर 2025 में प्रक्रिया शुरू हुई. इससे पहले जिले में 28 लाख 67 हजार 294 वोटर्स थे. इसके बाद SIR हुआ, इसमें 4.47 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए. इनका नाम प्रारंभिक सूची में नहीं मिला. चुनाव आयोग द्वारा 23 दिसंबर 2025 को जारी सूची में वोटर्स की संख्या घटकर 24.20 लाख रह गई. लाखों नामों को बाहर कर दिया गया.

इसी दौरान 66 हजार 825 मतदाताओं के नाम जोड़े गए. फरवरी 2026 में अंतिम सूची जारी की गई. इस लिस्ट में 24 लाख 86 हजार मतदाताओं की संख्या पहुंच गई. वर्तमान की बात करें तो जिले में 25 लाख 2 हजार 563 मतदाता हैं. BLO काटे गए नामों को दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया शुरू करेंगे. 3225 बूथों में घर-घर जाकर वोटर्स को खोजेंगे और सत्यापन करेंगे.

इंदौर-5 से हटाए गए सबसे ज्यादा वोटर्स
SIR प्रक्रिया की प्रारंभिक सूची के हिसाब से इंदौर-5 विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम हटाए गए थे. इनकी संख्या 87591 है. इसके बाद इंदौर-1 से 75 हजार, इंदौर-2 से 72 हजार, सांवेर से 24 हजार और महू से 27 हजार नाम हटाए गए. अब इन नामों को दोबारा जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है.

क्या है SIR प्रक्रिया?
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत वोटर लिस्ट का वेरिफिकेशन किया जाता है. ये प्रक्रिया चुनाव आयोग के द्वारा कुछ समय अंतराल पर की जाती है. बीएलओ घर-घर जाकर वोटर्स और दस्तावेज सत्यापित करते हैं. पुराने रिकॉर्ड से मिलान किया जाता है. फर्जी, मृत, डुप्लीकेट वोटर होने पर नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए जाते हैं. आपत्ति दर्ज कराने और सही दस्तावेज देने पर दोबारा नाम जोड़ दिया जाता है.

Check Also

Delhi Riots Case: 2020 दंगों में नेताओं पर FIR की मांग खारिज, दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर सुनाया बड़ा फैसला

Delhi High Court Verdict: देश की राजधानी दिल्‍ली में हुए साल 2020 में हुए दंगों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *