इंदौर में बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला की बस ने बाइक सवारों को कुचला, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार (17 सितंबर) देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. इंदौर-उज्जैन रोड़ पर धरमपुरी के पास ग्राम रिंगनोदिया में यात्री बस ने बाइक को टक्कर मारी दी. बाइक पर चार लोग सवार थे. इनमें से तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई. जिस बस ने बाइक को टक्कर मारी, वह बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला की बताई जा रही है. विधायक की बसें इंदौर-उज्जैन रूट पर संचालित की जाती हैं.

एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत
पुलिस ने बताया कि बुधवार देर रात रिंगनोदिया गांव के पास सड़क हादसा हो गया. बस (MP 09 FA 6390) ने बाइक (MP 09 VF 3495) को टक्कर मार दी. बाइक पर जा रहे महेंद्र सोलंकी, उसकी पत्नी जयश्री सोलंकी और 15 साल की बेटे जिगर सोलंकी की मौत हो गई. वहीं 10 साल के बेटे तेजस सोलंकी को इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान के गुरुवार को उसकी मौत हो गई.

ड्राइवर और हेल्पर मौके से फरार
एडिशनल एसपी रुपेश द्विवेदी ने बताया कि हादसा ओवर स्पीडिंग की वजह से हुआ है. जिस जगह ये हादसा हुआ, उस समय वह रास्ता वन वे था. हादसे के बाद ड्राइवर और हेल्पर फरार हो गए हैं. वहां मौजूद लोगों ने गुस्से में बस के कांच तोड़ दिए. दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, धारा 125 (ए) और धारा 106 (1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

बीजेपी विधायक ने दी सफाई
इंदौर बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला ने इस मामले में सफाई दी है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि बस खड़ी हुई थी और उसमें सवारी भी नहीं थी. रात में तेज बारिश हो रही थी. बाइक पीछे से आई और बस टकरा गई. ये भी हो सकता है कि बस दिखाई ना दी हो.

Check Also

NH-19 पर चलती यात्री बस में अचानक लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से टली बड़ी अनहोनी

सासाराम। रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर एक चलती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *