Bihar News: तेजस्वी यादव ने मोदी और नीतीश सरकार पर बोला हमला, कहा- ‘बिहार में बना दीजिए जीजा आयोग, मेहरारू आयोग भी’

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बेरोजगारी, महंगाई, और परिवारवाद के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार और देश में बेरोजगार युवाओं की फौज खड़ी होती जा रही है, लेकिन सरकारों को इसकी कोई चिंता नहीं है. तेजस्वी ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है. सरकार केवल राशन बांट कर खुश हो रही हैं, लेकिन न तो युवाओं को रोजगार मिल रहा है, न शिक्षा और स्वास्थ्य की चिंता की जा रही है.

‘बिहार में चल रहा है परिवारवाद का खेल’
परिवारवाद पर बीजेपी और एनडीए की आलोचना का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए नेता अक्सर लालू प्रसाद यादव के परिवार पर निशाना साधते हैं, लेकिन आज खुद बिहार सरकार में परिवारवाद चरम पर है. तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि जमाई आयोग तो बना ही दिया गया है, अब जीजा आयोग भी बना दीजिए. कई मंत्रियों और नेताओं के दामाद व रिश्तेदार आयोगों में सदस्य बना दिए गए हैं. अगर ऐसा ही चलना है, तो मेहरारू आयोग भी गठित कर दीजिए. उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी अधिकारी अपनी पत्नियों को सेट करवा रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री को यह सब नहीं दिखता, उन्हें सिर्फ लालू परिवार ही नजर आता है.

‘टैलेंट है तभी बिना जीते दो बार मंत्री बने’
बिना नाम लिए तेजस्वी यादव ने मंत्री अशोक चौधरी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो चुनाव नहीं जीतते, वे आज प्रवचन दे रहे हैं. उनका कार्यकाल दो बार खत्म हुआ, लेकिन दोनों बार उन्हें 6-6 महीने के लिए मंत्री बना दिया गया. बेटी सांसद, दामाद आयोग में और खुद मंत्री– यह टैलेंट ही है.

6 जिलों में उड़ान योजना पर दी प्रतिक्रिया
बिहार कैबिनेट में मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, वाल्मीकिनगर, मुजफ्फरपुर और सहरसा में उड़ान योजना के तहत छोटे हवाई अड्डों के विकास के फैसले का तेजस्वी यादव ने स्वागत किया, लेकिन साथ ही सरकार को याद दिलाया कि यह योजना पहले ही उनकी सरकार के समय में लाई गई थी. उन्होंने कहा कि यह अच्छा है कि काम आगे बढ़ाया गया, लेकिन यह भी बताएं कि आम आदमी उस हवाई सेवा का इस्तेमाल कर सकेगा या नहीं, क्योंकि आज टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं.

Check Also

तीसरी मंजिल से कूदकर महिला ने किया सुसाइड: पति से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम, वजह जान रह जाएंगे हैरान

भोपाल। मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल से सुसाइड का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *