एक वोट से जीते TVK विधायक को हाईकोर्ट से झटका, विधानसभा कार्यवाही में शामिल होने पर रोक

तमिलनाडु में एक वोट से चुनाव जीतने वाले तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के विधायक आर श्रीनिवास सेतुपति को मद्रास हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उन्हें अगली सुनवाई तक विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने से रोक दिया है।

यह मामला तिरुप्पत्तूर विधानसभा सीट से जुड़ा है, जहां सेतुपति ने DMK उम्मीदवार केआर पेरियाकरुप्पन को सिर्फ एक वोट से हराया था। सेतुपति को 83,365 वोट मिले थे, जबकि पेरियाकरुप्पन को 83,364 वोट मिले।

डीएमके उम्मीदवार पेरियाकरुप्पन ने कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि एक पोस्टल बैलेट की गिनती में गड़बड़ी हुई है। उनका दावा है कि तिरुप्पत्तूर विधानसभा क्षेत्र का एक वोट गलती से दूसरे निर्वाचन क्षेत्र में जोड़ दिया गया, जिससे चुनाव परिणाम प्रभावित हुआ।

मद्रास हाईकोर्ट की बेंच ने मामले में प्रथम दृष्टया सबूत मिलने की बात कहते हुए सेतुपति को फिलहाल सदन की कार्यवाही से दूर रहने का आदेश दिया है। कोर्ट ने चुनाव आयोग को भी हलफनामा दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही कोर्ट ने डाक मतपत्रों और मतगणना से जुड़े वीडियो फुटेज को सुरक्षित रखने का आदेश भी दिया है, ताकि मामले की आगे जांच की जा सके।

Check Also

यमुना बाढ़ क्षेत्र को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पार्किंग और पूजा-पाठ आयोजनों पर रोक के निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने यमुना नदी के बाढ़ क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *