राजधानी में बंदूक और चाकू की नोक पर लूट : परिचित ने साथियों संग मिलकर युवक को रास्ते में घेरा, कैश लेकर हुए फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में देर रात लूट की सनसनीखेज वारदात हुई है। फल बेचकर लौट रहे युवक को उसके ही परिचित ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर घेर लिया और बंदूक व चाकू की नोक पर 36,600 रुपये लूटकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार, मौदहापारा निवासी शेख शाहिल बाम्बे मार्केट में फल का ठेला लगाता है। सोमवार रात करीब 10:20 बजे वह दुकान बंद कर दिनभर की बिक्री की रकम लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान तालाबपार स्थित महतो गैरेज के पास फिरोज कबाड़ी गली में उसके पिता का पुराना परिचित राजा बैझड़ अपने तीन साथियों के साथ बाइक और एक्टिवा से वहां पहुंचा।

आरोपी राजा बैझड़ ने शाहिल को रोककर अल्ताफ का घर बताने के बहाने बातचीत में उलझाया। परिचित होने के कारण शाहिल उनके साथ गली की ओर चला गया। इसी दौरान चारों आरोपियों ने उसे घेर लिया। एक आरोपी ने पीछे से उसका गला पकड़ लिया, जबकि अन्य ने उसके हाथ पकड़ लिए। इसके बाद राजा बैझड़ और उसके साथियों ने बंदूक और चाकू दिखाकर उसकी जेब में रखे 36,600 रुपये छीन लिए।

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी बाइक और एक्टिवा से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पहले अपने परिचित और फिर परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद वह मौदहापारा थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई।

मामले में पुलिस ने आरोपी राजा बैझड़ सहित उसके तीन साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Check Also

Unidentified Body: खुटाघाट नहर में मिला लापता वृद्ध का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी…..

रतनपुर थाना क्षेत्र के साधीपारा वार्ड क्रमांक 7 में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *