Breaking News

प्रतीक यादव की डेड बॉडी देख भावुक हुईं बेटियां, मां अपर्णा यादव ने संभाला

Prateek Yadav Death: यूपी के सबसे बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाले प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया. उनके निधन से यूपी में शोक की लहर है. जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के प्रतीक अचानक से किचन पर गिर पड़े. इस दौरान उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बुधवार को ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया. आज गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा. इस दौरान बुधवार को एक ऐसी तस्वीर आई, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया.

दरअसल, प्रतीक यादव का शव जब पोस्टमार्टम कराने के बाद घर ले जाया गया, तो उस दौरान उनकी बेटी की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें उनकी बेटी पिता को टकटकी लगाए हुए देख रही हैं. इस तस्वीर ने हर किसी को भावुक कर दिया. बेटी काफी देर तक शोकाकुल अवस्था में पिता के शव के पास खड़ी रहीं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या?
जानकारी के अनुसार, प्रतीक पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे. उनका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था. लेकिन अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हो गए थे, जिसके बाद घर पर ही रहने लगी. लेकिन बुधवार की सुबह कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत की वजह मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म के चलते कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स बताया गया है. यानी उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है.

लखनऊ में होगा अंतिम संस्कार
प्रतीक यादव यूपी के सबसे बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने के बाद भी राजनीति में कोई रुचि नहीं रखते थे. प्रतीक रियल स्टेट का कारोबार करते थे और लखनऊ में ही जिम संचालित करते थे. डॉक्टर के मुताबिक, प्रतीक करीब 5-6 सालों से हाई ब्लड प्रेशर और दो सालों से डीवीटी के मरीज थे. उनको अचानक सांस फूलने और सीने में दर्द की शिकायत भी सामने आई थी. मंगलवार को भी उन्होंने दवाई ली थी, लेकिन बुधवार तड़के अचानक तबीयत खराब हुई और गिर पड़े. जिसके बाद उन्होंने दुनिया को ही अलविदा कह दिया. आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Check Also

Aniruddhacharya on Sant Rampal: ‘सनातन के शत्रु’ वाले बयान से मचा बवाल, अनिरुद्धाचार्य ने क्रिश्चियन फंडिंग का लगाया आरोप

करनाल जिले के तरावड़ी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *