Petrol Pump Dry: बिलासपुर में पेट्रोल संकट गहराया, 8 पेट्रोल पंप हुए ड्राई

बिलासपुर में पेट्रोल को लेकर हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। (Petrol Pump Dry) शहर के करीब 8 पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं, जिससे कई इलाकों में लंबी कतारें लग गई हैं। पेट्रोल के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है, वहीं कुछ जगहों पर वाहन चालक अपनी गाड़ियां सड़क पर धक्का देते भी दिखाई दिए। स्थिति को देखते हुए पेट्रोलियम एसोसिएशन और जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराहट में अतिरिक्त पेट्रोल की खरीदी न करें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें।

पैनिक न करें, पर्याप्त होगी सप्लाई (Petrol Pump Dry)
प्रशासन का कहना है कि बीते कुछ दिनों में अचानक पेट्रोल और डीजल की मांग बढ़ी है, जिसके चलते दबाव की स्थिति बनी है। पेट्रोलियम एसोसिएशन के अनुसार इन दिनों डिमांड के अनुरूप पेट्रोल-डीजल की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। वहीं लगातार हो रही बिजली कटौती की वजह से डीजल की खपत भी बढ़ गई है, क्योंकि लोग जनरेटर का अधिक उपयोग कर रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन और पेट्रोलियम एसोसिएशन दोनों ने दावा किया है कि स्थिति नियंत्रण में है और जल्द ही सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद है।

Check Also

रिटायरमेंट के बाद ग्रेच्युटी से वसूली पड़ी भारी: वन विभाग को हाईकोर्ट से झटका, कर्मी को राशि लौटाने का आदेश

पिथौरा। सेवानिवृत्ति के बाद ग्रेच्युटी से राशि काटना वन विभाग को भारी पड़ गया। छत्तीसगढ़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *