Breaking News

बिजली चोरी पकड़ना JE को पड़ा भारी, लखनऊ में दबंगों ने पहले लात-घूंसे और बेलचे से पीटा, फिर कुत्ते से कटवाया

JE Beaten During Electricity Checking: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिजली विभाग के कर्मचारियों को चोरी पकड़ना भारी पड़ गया. जानकीपुरम थाना क्षेत्र में गई विजिलेंस और लेसा की टीम पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया. इतना ही नहीं उन पर अपना पालतू कुत्ता भी छोड़ दिया. फिलहाल, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मारपीट करने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर जांच की जा रही है. जानें क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जानकीपुरम जोन के नहर रोड इलाके का है. जहां काफी समय से जूनियर इंजीनियर को बिजली चोरी की सूचना मिल रही थी. सूचना पाकर जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार, जेई राधेश्याम यादव और संविदाकर्मी आयुष गौर, शिवम, मनीष समेत अजय दीक्षित नाम का एक कर्मचारी छापेमारी करने पहुंच गए, लेकिन यहां पर दबंगों ने मारपीट शुरू कर दी.

गाली-गलौज से शुरू विवाद, खूनी संघर्ष में बदला
इस दौरान अधिकारियों की न सिर्फ दबंगों ने पिटाई की, बल्कि अपना पालतू कुत्ता भी छोड़ दिया. कुत्ते के हमले में भी जेई समेत कई कर्मचारी लहूलुहान हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, जब छापेमारी करने पहुंची टीम ने जैसे ही मीटर चेक किया, तो आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया.

मोबाइल भी ले उड़े चोर
आरोपियों ने लोहे के बेलचे से जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार पर हमला कर दिया. इसके बाद कुत्ता छोड़ दिया. अशोक कुमार बेलचे के हमले और कुत्ते के काटने से बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े. तब आरोपियों ने कर्मचारियों का मोबाइल भी छुड़ा लिया और लेकर फरार हो गए.

सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल
फिलहाल, यूपी पुलिस ने मामले को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की बात कही है. एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा चुकी है, जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा. इस घटना ने यूपी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

Check Also

UP Election 2027: अजय राय ने किया बड़ा ऐलान, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव; CM योगी को भी दी खुली चुनौती

UP Politics: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *