रायपुर नगर निगम में भाजपा पार्षदों की नाराजगी, ज़ोन अध्यक्ष को हटाने की मांग

रायपुर। रायपुर नगर निगम के ज़ोन-10 में भाजपा के 6 पार्षदों ने अपनी ही पार्टी के ज़ोन अध्यक्ष सचिन मेघानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों ने महापौर मीनल चौबे और पार्टी नेताओं को लिखित शिकायत सौंपकर सचिन मेघानी को पद से हटाने की मांग की है।

पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे ज़ोन कार्यालय में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन करेंगे। शिकायत में पार्षदों ने ज़ोन अध्यक्ष सचिन मेघानी पर दूसरे वार्डों के मामलों में हस्तक्षेप करने, अवैध निर्माण को संरक्षण देने और निगम अधिकारियों पर कार्रवाई रोकने का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

बताया जा रहा है कि बोरियाकला क्षेत्र में एक अवैध अस्पताल पर निगम की कार्रवाई रोकने को लेकर विवाद बढ़ा। इसी मुद्दे पर भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों के बीच करीब दो घंटे तक बंद कमरे में बैठक भी हुई।

सचिन मेघानी को भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल का करीबी माना जाता है, जिसके चलते मामला राजनीतिक रूप से और चर्चा में आ गया है। महापौर मीनल चौबे ने कहा कि पार्षदों का मांग पत्र मिला है और पूरे मामले पर विचार किया जाएगा।

वहीं ज़ोन अध्यक्ष सचिन मेघानी ने सफाई देते हुए कहा कि उन्हें अभी तक शिकायत की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी संगठन और महापौर से चर्चा करेंगे तथा संगठन जो भी स्पष्टीकरण मांगेगा, वह देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पार्षद एक परिवार की तरह हैं और विरोधी दल माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है।

Check Also

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: एक महीने में 4 वरिष्ठ अधिकारी रिटायर, कई पदों पर प्रभारी व्यवस्था की तैयारी

छत्तीसगढ़ वन विभाग में अगले एक महीने के भीतर बड़े प्रशासनिक बदलाव होने जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *