CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन! अगले 3 दिन तक शीतलहर जारी, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं ठंड बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जिसके बाद अगले दो दिनों में रात के तापमान में लगभग 2–3°C की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. हालांकि इस दौरान उत्तर और मध्य जिलों में शीतलहर जारी रहने का अनुमान है.

इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, कोरिया और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी क्षेत्र में शीतलहर की संभावना है. इससे बादलों की अनुपस्थिति तथा उत्तर भारत से आने वाली तेज सर्द हवाएं ठंड को और बढ़ा सकती हैं.

जगदलपुर में सबसे ज्यादा तो अंबिकापुर में सबसे कम तापमान
प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.2°C जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 06.2°C तक गिर गया, जो इस सीजन की सबसे सर्द रातों में शामिल है। दुर्ग और रायपुर सहित मैदानी हिस्सों में भी रात का तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड हुआ है।

अलाव की कमी बनी समस्या
बलौदाबाजार, पेंड्रा और अंबिकापुर में लोग सुबह-शाम अलाव का सहारा ले रहे हैं, लेकिन कई सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त व्यवस्था न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. स्थानीय नागरिक प्रशासन से अधिक अलाव स्थल उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं.

रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में 17 नवंबर को आसमान साफ रहने का अनुमान है. दिन का तापमान लगभग 28°C और रात का तापमान करीब 13°C के आसपास रहने का पूर्वानुमान है, जिससे सुबह और शाम ठंड बढ़ सकती है.

Check Also

Bilaspur News: 17 साल में खंडहर हुए करोड़ों के सरकारी बंगले, नाली-सड़क के लिए नहीं मिल फंड, खिड़की-दरवाजे उखाड़ ले गए चोर

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने राज्य सरकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *