Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने हाईवे पर डकैती-किडनैपिंग का चंद घंटे में पर्दाफाश किया, 2 नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने हाईवे पर डकैती-किडनैपिंग (Highway robbery and kidnapping) का चंद घंटे में पर्दाफाश करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 2 नाबालिग है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल कार और पीड़ित युवक का बाइक बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक घटना 26-27 मई 2026 की दरमियानी रात नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाने की है। होलंबी खुर्द के रहने वाले अभिनव त्रिपाठी बाइक से शाहबाद डेयरी से घर लौट रहे थे. रास्ते में छोटी मेट्रो कट के पास पीछे से आई एक सफेद रंग की मारुति कार ने उनकी बाइक को रोक लिया।

अभिनव त्रिपाठी कुछ समझ पाते उससे पहले ही उसमें सवार 6 लोगों ने उन्हें कार के अंदर खींच लिया। बदमाशों ने चलती कार में अभिनव के साथ जमकर मारपीट की। उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद एक बदमाश उनकी बाइक लेकर भी फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित के भाई ने PCR कॉल की, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष टीम बनाई गई। पुलिस ने इलाके के सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले। तकनीकी सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस (मुखबिरों) की मदद से आरोपियों की लोकेशन को ट्रेस कर सभी 6 आरोपियों को पकड़ने में सफल हो गी।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हरियाणा और दिल्ली के युवक शामिल हैं। इनमें अंकित, हर्ष, सुधीर और संकेत नाम के 4 वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Check Also

Hamirpur Bridge Collapse: यूपी के हमीरपुर में बेतवा नदी पर बन रहा पुल ढहा, हादसे में 6 मजदूरों की हुई मौत

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर बन रहे पुल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *