Raipur News: 4 दिन तक सफाई बंद रखकर फंसा ठेकेदार! नगर निगम ने लगाया ₹10 हजार जुर्माना, ठेका रद्द करने की चेतावनी

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 9 के जोन कमिश्नर हितेंद्र यादव ने वार्ड क्रमांक 8 के अंतर्गत बीएसयूपी खालबाड़ा में सफाई कार्य लगातार 4 दिनों तक बंद रखने पर अनुबंधित सफाई ठेकेदार मेसर्स नवाज इंटरप्राइजेस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ठेकेदार पर बिना पूर्व अनुमति और बिना पूर्व सूचना के सफाई कार्य बंद रखने के मामले में 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। साथ ही संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार ठेका निरस्त करने की चेतावनी दी गई है।

दरअसल, रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 स्थित बीएसयूपी खालबाड़ा में अनुबंधित सफाई ठेकेदार मेसर्स नवाज इंटरप्राइजेस द्वारा 20 अक्टूबर 2026 से 23 अक्टूबर 2026 तक लगातार 4 दिनों तक सफाई संबंधी कार्य बंद रखा गया। इससे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम के जोन क्रमांक 9 के स्वास्थ्य विभाग की ओर से ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। ठेकेदार को जोन कमिश्नर के समक्ष उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तत्काल सफाई कार्य शुरू करने और अगले 24 घंटे के भीतर सफाई व्यवस्था में सुधार लाने को कहा गया है।

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि ठेकेदार का जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है या सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं होता है, तो नियमानुसार उसका ठेका निरस्त किया जा सकता है। इसके अलावा जनहित को ध्यान में रखते हुए ठेकेदार पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

Check Also

आज की ताजा खबर

एक तरफ खबर ये है कि अगर आपका घरेलू बिजली का बिल दो हजार रुपए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *