Breaking News

Instructions for Correction: बिजली संकट पर केंद्रीय मंत्री की सख्ती, अधिकारियों को सुधार के निर्देश

बिलासपुर में पिछले कई दिनों से जारी बिजली कटौती और बार-बार हो रही ट्रिपिंग से आमजन परेशान हैं। (Instructions for Correction) भीषण गर्मी के बीच प्रतिदिन 4 से 5 घंटे तक बिजली बंद रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने रविवार को अपने सरकारी कार्यालय में बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।

लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी (Instructions for Correction)
बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को बिजली आपूर्ति व्यवस्था में तत्काल सुधार करने और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फ्यूज कॉल सेंटर में फोन रिसीव नहीं होने और शिकायतों पर समय पर कार्रवाई नहीं होने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिन्हें तत्काल दूर किया जाए। मंत्री ने स्पष्ट किया कि निर्देशों के बावजूद लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विभागीय अधिकारियों ने आंधी-तूफान को बिजली संकट का कारण बताया, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से गर्मी के मौसम में यही स्थिति बनती है। हर वर्ष व्यवस्था सुधार के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं। मंत्री की बैठक के बाद अब लोगों को बिजली व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।

Check Also

Raigarh: तीर-धनुष से लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस जवानों को देख उग्र हुआ, घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

Raigarh: रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *