Illegal Storage of Fertilizer: खाद की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन का शिकंजा, अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई

खरीफ सीजन के दौरान किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। (Illegal Storage of Fertilizer) कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर गठित उड़नदस्ता दल द्वारा जिलेभर में लगातार छापेमार कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में विकासखंड मस्तूरी के मल्हार स्थित अग्रवाल खाद भंडार में जांच के दौरान यूरिया, एनपीके और एसएसपी उर्वरकों का अवैध भंडारण पाए जाने पर खाद जब्त कर ली गई तथा प्रकरण जिला दण्डाधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

मल्हार और सेन्दरी में छापेमारी, खाद जब्त कर गोदाम सील; किसानों के लिए पर्याप्त भंडारण का दावा (Illegal Storage of Fertilizer)
वहीं सेन्दरी स्थित मेसर्स बंसल फर्टिलाइजर में रात के समय छापेमारी कर छिपाकर रखी गई खाद बरामद की गई। अवैध भंडारण की पुष्टि होने पर खाद जब्त कर गोदाम को सील कर दिया गया। कृषि विभाग ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के तहत कार्रवाई की जा रही है। किसानों की सुविधा के लिए सभी सहकारी समितियों को शनिवार, रविवार और अवकाश दिवसों में भी संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले को खरीफ सीजन के लिए 68,950 मीट्रिक टन उर्वरक वितरण का लक्ष्य मिला है, जिसके विरुद्ध अब तक 46,780 मीट्रिक टन से अधिक खाद का भंडारण और लगभग 19,913 मीट्रिक टन का वितरण किया जा चुका है। कृषि विभाग ने किसानों से केवल पंजीकृत विक्रेताओं से खाद-बीज खरीदने और रसीद लेने की अपील करते हुए कहा है कि जिले में खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता है तथा कमी संबंधी भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें।

Check Also

Balod Suicide Case: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र की मौत, कमरा नंबर 16 में फांसी पर लटका मिला शव

Balod: छत्तीसगढ़ के बालोद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बालोद जिले के डौंडी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *