Breaking News

UP News: योगी सरकार इन 3 जिलों में बनाएगी नए शहर, जानिए क्या है प्लान

Agra Bareilly Prayagraj Will Get New Cities: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने तीन जिलों में नए शहरों के विकास की योजना बनाई है. इसके लिए सरकार जल्द ही 225 करोड़ रुपए की राशि जारी करेगी. इसके लिए मंजूरी मिल गई है. योगी सरकार ने शहरी आबादी को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना लागू की है. यहां जानें योजना से जुड़ी सभी जानकारियां.

दरअसल, यूपी कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना को लेकर विकास के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. सरकार के अनुसार, यूपी के तीन शहर आगरा, बरेली और प्रयागराज शहरों का विकास किया जाएगा. प्रस्तावित नए शहरों के विकास हेतु सीड कैपिटल अनुमन्य की गई है. योगी सरकार ने इस योजना के लिए 6 अप्रैल 2023 को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए थे.

क्या है योजना?
सरकार का प्लान है कि इस योजना के तहत शहरों का विकास किया जाएगा, जिसके लिए भूमि अर्जन पर होने वाले व्यय का 50 प्रतिशत राज्य सरकार सीड कैपिटल के रूप में 20 सालों के लिए उपलब्ध कराने का प्रावधान कर रही है. इसके लिए सरकार का करीब 35,00 करोड़ रुपए का प्रावधान है,, जिसमें पहली किस्त 225 करोड़ रुपए स्वीकृति करने का बैठक में निर्णय लिया गया.

तीन जिलों के शहरों का होगा विकास
योगी सरकार का मानना है कि बदलते औद्योगिक परिदृश्य, निवेशकों की आवश्यकताओं, अन्य राज्यों से प्रतिस्पर्धा तथा भारत सरकार के इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के लिए नीति में संशोधन करना जरूरी था. इसे 19 जनवरी 2024 को अधिसूचित किया गया था. जल्द ही तीनों जिलों के शहरों का विकास किया जाएगा.

Check Also

‘रोहित-विराट को टीम से बाहर नहीं किया जा सकता…’, अश्विन के बयान ने जीता फैंस का दिल

Ashwin Defends Senior Stars: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *