AAP सांसद संजीव अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच तेज

ED Raids AAP Leader Sanjeev Arora: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. इनमें दिल्ली, नोएडा और अन्य स्थानों में छापेमारी जारी है. ईडी की तरफ से यह पूरी कार्रवाई हैम्पटन स्काई रियल्टी से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की गई. इसको लेकर पहले भी पूछताछ की जा चुकी है.

जांच एजेंसी का दावा है कि कंपनी और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ संदिग्ध लेनदेन, फर्जी GST बिलों तथा कथित धन शोधन के पहलुओं की जांच की जा रही है. ED की मानें तो मामले में करोड़ों रुपये के लेनदेन और कुछ कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्र‍िंग की पड़ताल की जा रही है. मतलब साफ है पूरा मामला आसान नहीं है.

पहले भी विवादों में रह चुके अरोड़ा
संजीव अरोड़ा का नाम पहले भी हैम्पटन स्काई रियल्टी से जुड़ी जांच में सामने आया था. एजेंसी इससे पहले भी उनके और कंपनी से जुड़े परिसरों पर कार्रवाई कर चुकी है. जांचकर्ताओं का कहना है कि कंपनी की कारोबारी गतिविधियों, जमीन से जुड़े मामलों और वित्तीय दस्तावेजों की जांच जारी है.

कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी ने जताया विरोध
वहीं, आम आदमी पार्टी ने ED की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है. पार्टी नेताओं का कहना है कि विपक्षी नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों के जरिए निशाना बनाया जा रहा है.

दूसरी ओर, ED का कहना है कि छापेमारी के दौरान जुटाए गए दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर आगे की जांच की जाएगी. फिलहाल एजेंसी मामले से जुड़े वित्तीय लेनदेन, कंपनियों के नेटवर्क और धन के स्रोतों की पड़ताल कर रही है.

Check Also

Mayawati Action: आकाश आनंद को BSP से बाहर का रास्ता, ससुर अशोक सिद्धार्थ ने भी राजनीति छोड़ी; UP चुनाव से पहले बड़ा सियासी भूचाल

Ashok Siddharth quits Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *