Breaking News

ऑपरेशन निश्चय के तहत खरोरा पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर/ खरोरा। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” अभियान के तहत खरोरा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

तिल्दा-नेवरा थाना प्रभारी खरोरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भैंसा-भंडारपुरी क्षेत्र में पुलिस टीम ने छापेमार कार्रवाई कर अवैध शराब के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में प्रेम सागर मनहरे के कब्जे से 32 पौवा शोले देशी मदिरा, दशरूराम धीवर के पास से 35 पौवा तथा विजय कुमार सेन के पास से 33 पौवा शोले देशी मदिरा बरामद की गई।

कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपियों से कुल 10 हजार रुपये नगद भी जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार सभी आरोपियों को पृथक-पृथक न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Check Also

मिट्टी में गढ़ रहे ‘विराट’ गणेश का स्वरूप, राजिम के रमन की कला ने पूरे छत्तीसगढ़ में बनाई पहचान; 14 फीट की प्रतिमा बिलासपुर रवाना

राजिम। मिट्टी को आकार देकर भगवान श्रीगणेश का विराट और आकर्षक स्वरूप गढ़ना आसान नहीं, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *