विवाद के बाद निर्मम हत्या : देवर निकला भाभी का हत्यारा, दोनों के बीच था प्रेम संबंध

बलौदाबाजार। जिले में महिला की हत्या का आरोपी उसका देवर ही निकला, जिसने पुलिस की पूछताछ में भाभी की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज उसे घटना स्थल लेकर गई और घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। फिर आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड में लिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि आरोपी युवक देवेंद्र ध्रुव का उसके भाभी पुष्पा ध्रुव के साथ प्रेम-संबंध था। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद हाथापाई हुई। इस दौरान आरोपी ने अपनी भाभी को छत से धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिर गई। ईंट-पत्थर से उसके चेहरे पर लगातार प्रहार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर दीवार कुदकर भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी देवर देवेन्द्र ध्रुव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड में लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Check Also

अपोलो लापरवाही: अपोलो अस्पताल की कथित लापरवाही पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 7 दिन का अल्टीमेटम

बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में हार्ट मरीज को एयरलिफ्ट करने के दौरान कथित लापरवाही का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *