Vidisha Crime News: महिला की शिकायत पर सब इंस्पेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

विदिशा: जिले के सिविल लाइन थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश रसीले के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

क्या है पूरा मामला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लटेरी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश रसीले पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एसपी ने किया निलंबित
मामले को गंभीरता से लेते हुए विदिशा पुलिस अधीक्षक रोहित केशवानी ने आरोपी सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि जयप्रकाश रसीले वर्ष 2016 बैच के पुलिस अधिकारी हैं और वर्तमान में सिविल लाइन थाने में पदस्थ थे।

जांच जारी
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

बनारस की सड़क से दिनदहाड़े उठाई गई लड़की, फिर जो खुलासा हुआ… उसने उड़ा दिए सबके होश

वाराणसी. जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवती को वाहन में जबरन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *