किडनैप कर 16 साल की नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लड़की को भी किया दस्तयाब, उत्तर प्रदेश ले जाकर दुष्कर्म…

सीकर की जाजोद थाना पुलिस ने 16 साल की नाबालिग लड़की को किडनैप कर रेप करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी दस्तयाब कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

थानाधिकारी गिरधारी लाल ने बताया कि 9 मई को थाना इलाके की रहने वाली महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उनकी 16 साल की बेटी रात को घर पर खाना खाकर सो गई थी। देर रात वह घर से कहीं चली गई। इसका पता उन्हें रात को चला। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की लेकिन बेटी का कुछ भी पता नहीं चल पाया। नाबालिग लड़की की मां ने अंदेशा जताया कि उनकी बेटी को रींगस का युवक अपने साथ ले गया।

पुलिस ने मामला दर्ज करके मामले में इन्वेस्टिगेशन शुरू किया। पुलिस को टेक्निकल सोर्सेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए इनपुट मिला कि दलवीर नाबालिग लड़की को अपने साथ रेनूकूट, जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश लेकर गया है।

ऐसे में पुलिस टीम वहां पर पहुंची। जहां पहले नाबालिग लड़की को पुलिस टीम ने दस्तयाब किया और मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि आरोपी ने नाबालिग लड़की का किडनैप करके उसके साथ रेप भी किया।

Check Also

UP Politics: 2027 में BJP की वापसी हुई तो यूपी में लागू होगा UCC, अमित शाह ने कार्यकर्ताओं के सामने किया बड़ा ऐलान

लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित भाजपा प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *