Breaking News

छत्तीसगढ़ में जारी रहेगा झमाझम बारिश का दौर! बस्तर-सरगुजा संभाग में रेनफॉल का यलो अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की गतिविधियां जारी हैं. सरगुजा से लेकर बस्तर संभाग झमाझम बारिश का दौर जारी है. आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. बिलासपुर, गरियाबंद, धमतरी, मुंगेली में तेज हवा के साथ बारिश हुई. रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलीं.

पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों में मेघगर्जन की गतिविधि के साथ वज्रपात, तेज हवा और वर्षा दर्ज की गई.

राजनांदगांव सबसे गर्म शहर
राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया. रायपुर के लालपुर में 37.8 डिग्री, बिलासपुर में 38 डिग्री, पेंड्रा रोड में 35.8 डिग्री, अंबिकापुर में 35.1 डिग्री, जगदलपुर में 31.7 डिग्री और दुर्ग में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

आगामी दिनों में मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग ने बस्तर और संभाग के जिलों के लिए रेनफॉल का यलो अलर्ट जारी किया है. अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा.
प्रदेश के बड़े हिस्से में तेज हवाएं चल सकती है.

छत्तीसगढ़ में मानसून कब तक पहुंच सकता है?
अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र, कर्नाटक के बाकी हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थिति अनुकूल है.

Check Also

Raipur News: कृषि विभाग का बड़ा एक्शन! 3 व्यापारियों पर FIR, 9 पर बिक्री प्रतिबंध और 3 गोदाम सील

रायपुर जिले में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. खरीफ सीजन में कृषि सामग्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *