Breaking News

‘IAS का सपना रह गया अधूरा, भगवान ऐसी पत्नी…’, 5 पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर दी जान, UPSC की तैयारी कर रहा था युवक

MP News: उज्जैन में यूपीएससी की तैयारी कर रहे 27 वर्षीय राहुल ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. राहुल की शादी करीब 4 महीने पहले हुई थी. लेकिन शादी के तुरंत बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया और अंत में राहुल ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. आत्महत्या से पहले राहुल ने 5 पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा है. जानें क्या लिखा?

सूचना मिलने पर नागझिरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान पांच पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद किया, जिसे कब्जे में लेकर उसकी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है.

10 फरवरी को हुई थी शादी
परिजनों के अनुसार राहुल का विवाह 10 फरवरी 2026 को हुआ था. उनका आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी पत्नी और सास द्वारा उस पर लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा था. परिजनों का यह भी दावा है कि राहुल पर तलाक के लिए दबाव डाला जा रहा था तथा ऐसा नहीं करने पर जान से मारने, पांच लाख रुपये की मांग करने और उसका करियर बर्बाद करने जैसी धमकियां दी जा रही थीं. जिसकी वजह से राहुल ने ऐसा कदम उठाने पर मजबूर हो गया.

सुसाइड नोट में क्या?
मृतक राहुल ने सुसाइट नोट भी लिखा है, जिसमें लिखा, हम दोनों की शादी 10 फरवरी 2026 को मनपसंद हुई थी. शादी के दौरान हमने कोई भी दहेज की मांग नहीं की थी, ताकि समाज में एक अच्छा संदेश जाए. मैं यूपीएससी की तैयारी कर रहा हूं और मैं दहेज प्रथा के खिलाफ हूं. एक दिन मेरी सासू मां ने मुझे सोने की चेन दी और अगले ही दिन 16 फरवरी 2026 को कहा कि आप उज्जैन जा रहे हैं तो मेरी चैन वापस कर जाना.

सास ने दहेज प्रताड़ना का केस लगाने की दी थी धमकी
इसके बाद 20 फरवरी को सासू मां ने कहा कि तुम मेरी लड़की को तलाक दे दो. जब हमने तलाक के पीछे की वजह पूछी, तो उन्होंने कहा कि आपके घर वाले दहेज की मांग कर रहे हैं. इस दौरान मैंने काफी समझाया कि कोई दहेज नहीं मांग रहा है. इसके बाद एक दिन उन्होंने मेरे को फोन कर गाली दी और कहा लड़की देकर गलती कर दी. सासू मां ने काफी समय तक मानसिक प्रताड़ित किया. सास मेरी पत्नी के माध्यम से भी प्रताड़ित कराने लगी.

तलाक का बनाया दबाव
एक दिन तो किसी व्यक्ति से फोन करा कर धमकी भी दी गई कि और कहा गया कि आगर बुलाकर उससे तलाक पेपर पर साइन करा लिया जाएगा. इसके बाद मार दिया जाएगा. लेकिन जब उनका मारने का प्लान फेल हो गया तो दहेज प्रताड़ना का सहारा लेना शुरू कर दिया. मृतक के मुताबिक उसके पास शादी करने तक के पैसे नहीं थे, उसने अपनी पुस्तैनी जमीन करीब 3 बीघा गिरवी रखकर शादी की. लेकिन शादी के तुरंत बाद ही तलाक की बात चलने लगी.

भगवान ऐसी पत्नी किसी को न देः मृतक राहुल
मृतक ने लिखा, मेरी मौत की जिम्मेदार मेरी सास सिद्धीका कामरिया और मेरी पत्नी कविता (मन्नत) और सास का पति गोपाल सिंह चौहान होगा. इतना ही नहीं मृतक ने आरोप लगाया कि शादी के अगले ही दिन सुहागरात में पत्नि ने कहा कि तुम्हारा मेरे ऊपर हाथ लगाने का कोई हक नहीं है. तुम मुझे 6 महीने तक हाथ नहीं लगाना. मेरे से बहुत बड़ी गलती हो गई कि मैं इनके स्कैम को समझ नहीं पाया. भगवान ऐसी पत्नी किसी को न दे.

Check Also

अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत, उड़ान के कुछ ही मिनट बाद टुकड़ों में बंटा प्लेन

B-52 Crash: कैलिफोर्निया स्थित अमेरिकी वायुसेना बेस पर सोमवार सुबह उड़ान भरने के कुछ ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *