Breaking News

Mahadev Betting App: शेफाली बग्गा पर ED की कार्रवाई, दुबई कनेक्शन पर उठे सवाल

ED Raids Shefali Bagga: महादेव ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में बीते दिनों ED ने स्पोर्टस प्रेजेंटर और बिग बॉस 13 फेम शेफाली बग्गा से पूछताछ की थी. जांच एजेंसी ने अवैध बेटिंग एप के प्रचार, घर से बरामद 30 लाख रुपये नकद, विदेश यात्राओं और महादेव सिंडिकेट से कथित संबंधों को लेकर कई अहम सवाल किए हैं.

ED की जांच में हुए कई खुलासे
ED का आरोप है कि उनके इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म से लोगों को एक टेलीग्राम चैनल पर भेजा जाता था, जहां 24 हजार से अधिक सब्सक्राइबर मौजूद थे. इस चैनल पर बेटिंग टिप्स, कैश-आउट, प्राफिट बुक और एप से पैसे निकालने से जुड़े संदेश साझा किए जाते थे. प्रमोशनल पोस्ट में यह दावा भी किया जाता था कि बेटिंग से कमाई गई राशि पर सरकारी एजेंसियां या आयकर विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर पाएगा.

दुबई कनेक्शन पर उठे सवाल
बता दें कि जांच के घेरे में दुबई व लंदन यात्रा पूछताछ के दौरान शेफाली ने बताया कि प्रमोशन से जुड़ी एंडोर्समेंट डील, कैश भुगतान और वित्तीय लेनदेन का काम उनके पिता विपिन बग्गा देखते थे. ईडी ने उनके पिता और भाई शिवांश बग्गा को भी समन जारी किया है, लेकिन दोनों अब तक पेश नहीं हुए हैं. जांच एजेंसी शेफाली के दुबई और लंदन यात्रा की भी पड़ताल कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन यात्राओं का संबंध महादेव सिंडिकेट या हवाला नेटवर्क से तो नहीं था.

30 लाख नकद किए जब्त
जानकारी के मुताबिक, ये कार्रवाई 30 मई को दिल्ली स्थित शेफाली बग्गा के आवास पर ईडी की छापेमारी के बाद शुरू हुई जांच का हिस्सा है. छापे के दौरान एजेंसी ने 30 लाख रुपये नकद जब्त किए थे. ईडी का दावा है कि यह रकम अवैध बेटिंग एप के प्रचार से अर्जित आय का हिस्सा हो सकती है. ईडी की जांच में सामने आया है कि शेफाली बग्गा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 58 लाख फालोअर्स हैं.

Check Also

मर्डर केस: दो आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, युवक की चाकू मारकर की थी हत्या

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में हत्या के दो आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन सश्रम कारावास …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *