Breaking News

फीस, पुस्तक और ड्रेस में मनमानी रेट तय करने वाले प्राइवेट स्कूलों पर होगी कार्यवाही,स्कूलों में बच्चों की हाजिरी और स्वास्थ्य परीक्षण बढ़ाने कलेक्टर ने दिए निर्देश

सारंगढ़/बिलाईगढ़: कलेक्टर एवं जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की जिला स्तरीय समिति और प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी तथा पुस्तक व ड्रेस अधिक मूल्य में बिक्री की शिकायत के लिए निगरानी एवं जांच समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की टीम को जिले के सभी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने सह शाला त्यागी बच्चों व उनके पालक से भेंट मुलाक़ात कर उनके मन में पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए दैनिक जीवन में पढ़ाई की उपयोगिता और रोजगार के अवसर क़ो समझाकर उन्हें प्रेरित करने तथा स्कूलों में मध्यान्ह भोजन निर्माण में एलपीजी गैस चूल्हा का उपयोग करने के निर्देश दिए।

जिले के प्राइवेट स्कूलों में स्कूल फीस वृद्धि, पुस्तक और ड्रेस में कीमत ज्यादा होने की शिकायतों की प्रभावी निगरानी एवं प्राप्त शिकायतों का परीक्षण, छत्तीसगढ़ शासकीय विद्यालय एवं फीस विनियम विधेयक 2020 के तहत कार्यवाही करने के लिए कलेक्टर ने जिला स्तरीय निगरानी समिति ब्लॉक स्तरीय जांच दल को निर्देश दिए। इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत, एसडीएम, जिला एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खाद्य अधिकारी, जिला प्रबंधक खाद्य नागरिक आपूर्ति, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम! धूप-छांव के बीच गरजेंगे बादल, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

CG Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं. प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *