Breaking News

दिल्ली मेट्रो को मिली बड़ी कामयाबी, गोल्डन लाइन पर दूसरी टनल का काम पूरा, जानें कब तक दौड़ेगी ट्रेन

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DNRC) ने बुधवार को अपने फेज 4 विस्तार में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार किया. डीएमआरसी ने आगामी गोल्डन लाइन(Golden Line) पर किशनगढ़ और वसंत कुंज स्टेशनों के बीच 1.5 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा किया है. DMRC ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि एक 91 मीटर लंबी टनल बोरिंग मशीन (TBM) ने निर्माणाधीन वसंत कुंज मेट्रो स्टेशन पर यह उपलब्धि हासिल की.

डीएमआरसी ने बुधवार को जानकारी दी कि उसने चौथे चरण के तुगलकाबाद-एरोसिटी कॉरिडोर के तहत किशनगढ़ और वसंत कुंज स्टेशन के बीच भूमिगत सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया है. 1550 मीटर लंबी इस सुरंग को खोदने के बाद, टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) बुधवार सुबह वसंत कुंज मेट्रो स्टेशन पर बाहर आई. इस कार्य के लिए 91 मीटर लंबी एक विशाल टीबीएम का उपयोग किया गया.

एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर के अंतर्गत इस खंड में अप लाइन और डाउन लाइन के लिए दो समानांतर सुरंगों का निर्माण किया गया है. दूसरी सुरंग का निर्माण कार्य मार्च 2023 में पूरा हुआ. सुरंग निर्माण के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन किया गया. चौथे चरण के तहत 40.109 किमी की भूमिगत लाइनों का निर्माण किया जा रहा है, जबकि एरोसिटी-तुगलकाबाद कॉरिडोर में कुल 19.343 किमी का भूमिगत खंड है.

डीएमआरसी के अनुसार, नई सुरंग की औसत गहराई लगभग 23 मीटर है, जबकि इसका सबसे गहरा बिंदु लगभग 30 मीटर तक जाता है. सुरंग निर्माण के दौरान जमीन की हलचल पर नजर रखने के लिए संवेदनशील निगरानी उपकरणों का उपयोग किया गया, ताकि आसपास की इमारतों पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े. तुगलकाबाद-एयरोसिटी कॉरिडोर में लगभग 19.3 किलोमीटर का भूमिगत खंड है, जो इस सुरंग के निर्माण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.

Check Also

कौन हैं कर्मवीर सिंह बौद्ध? हरियाणा राज्यसभा चुनाव में 1 वोटों से मिली जीत

Haryana Rajya Sabha Election: सोमवार, 16 मार्च को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *