Breaking News

गनपॉइंट पर 3.15 करोड़ की लूट का पर्दाफाश: कुरुक्षेत्र पुलिस ने 4 बदमाश दबोचे, DVR भी ले गए थे, पानीपत-सोनीपत से जुड़े तार

कुरुक्षेत्र के सेक्टर-7 में एडवोकेट बलवंत सिंह वालिया के घर गन प्वाइंट पर हुई करीब 3.15 करोड़ रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमल और प्रिंस निवासी पानीपत तथा साहिल और अंश निवासी सोनीपत के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया था। सभी बदमाश नकाब पहनकर घर में दाखिल हुए और हथियार के बल पर परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। वारदात के दौरान बदमाश घर में लगे DVR को भी अपने साथ ले गए, ताकि सीसीटीवी फुटेज से उनकी पहचान न हो सके।

गन प्वाइंट पर एडवोकेट के घर में घुसे थे बदमाश
पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी हथियारों से लैस होकर एडवोकेट के घर पहुंचे थे। उन्होंने परिवार के सदस्यों को गन प्वाइंट पर लेकर घर में रखी नकदी और अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमों का गठन किया।

CCTV और टेक्निकल जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
कुरुक्षेत्र पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए CCTV फुटेज, टेक्निकल जांच और साइबर टीम की मदद ली। जांच के दौरान सामने आए सुरागों के आधार पर पुलिस ने पानीपत और सोनीपत से आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस का कहना है कि चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने सामान सामान बरामदगी का किया दावा
पुलिस ने लूटे गए सामान और रकम की बरामदगी का भी दावा किया है। हालांकि, बरामदगी में कितनी नकदी और अन्य सामान मिला है, इसकी पूरी जानकारी पुलिस की विस्तृत प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आने की उम्मीद है।

पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को दिया अंजाम
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि बदमाशों ने वारदात से पहले पूरी तैयारी की थी। नकाब पहनकर घर में प्रवेश करना और DVR को अपने साथ ले जाना इसी योजना का हिस्सा माना जा रहा है।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उन्हें घर में इतनी बड़ी रकम होने की जानकारी कैसे मिली और इस वारदात में किसी अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। कुरुक्षेत्र पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

‘सत्ता आपके पास, लेकिन सड़कें हमारी…’ CJP आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की सरकार को चेतावनी, बेंगलुरु में आज प्रदर्शन

Abhijit Dipke Protest Warning: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *