विक्रम यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्र पर हमला, कर्मचारी ने पिस्टल तानकर दी धमकी, निलंबित, छात्रों का प्रदर्शन

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय के कालिदास हॉस्टल में शुक्रवार सुबह एक गंभीर घटना सामने आई। बीएससी एग्रीकल्चर थर्ड ईयर के छात्र व्यंकटेश आलोक पर हॉस्टल कर्मचारी उदय सिंह सेंगर ने न केवल मारपीट की, बल्कि पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी भी दी। छात्र के शोर मचाने पर अन्य हॉस्टल वाले मौके पर पहुंचे, जिससे आरोपी फरार हो गया।

छात्र ने दर्ज कराई FIR
घटना की जानकारी मिलते ही वार्डन व चीफ वार्डन मौके पर पहुंचे और छात्र की लिखित शिकायत ली। इसके बाद छात्र अपने साथियों के साथ माधवनगर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने आवेदन दिया। छात्रों ने विश्वविद्यालय गेट पर प्रदर्शन कर आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कर्मचारी शराब के नशे में छात्रों को डराते-धमकाते हैं, जिससे हॉस्टल में भय का माहौल है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी कर्मचारी उदय सिंह सेंगर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि कर्मचारी पर जांच भी शुरू कर दी गई है और हॉस्टल में सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की जा रही है।

Check Also

शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को फिर नोटिस, ED की याचिका पर 22 जुलाई को सुनवाई

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से जुड़े कथित आबकारी नीति मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *