Breaking News

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में राष्ट्रगान के साथ-साथ राज्यगीत और भोजन मंत्र के गूजेंगे सुर, शिक्षा विभाग ने जारी किया शेड्यूल

CG School Schedule: छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग ने शेड्यूल जारी कर दिया है. नवीन सत्र 2026-27 से विद्यालयों में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत के साथ-साथ राज्यगीत सहित सांस्कृतिक और शैक्षणिक एक्टिविटी आयोजित की जाएगी. इन्हें नियमित और अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए गए हैं. महानदी भवन की ओर से जारी आदेश में साफ किया गया है कि सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जिलों से इसे तत्काल प्रभाव से लागू कराना होगा.

शेड्यूल को तीन सत्र में बांटा गया

  • शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक स्कूलों में तीन अलग-अलग समय पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.
  • स्कूल शुरू होते ही प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी. इसमें राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, दीपमंत्र, सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र के साथ-साथ महापुरुष और स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनी का वाचन किया जाएगा.
  • दोपहर में भोजन के वक्त छात्र-छात्राएं भोजन मंत्र का सामूहिक पाठ करेंगे.
  • इसके बाद शाम के समय स्कूल की छुट्टी के समय राज्य गीत, गायत्री मंत्र और शांति मंत्र गाया जाएगा.

कड़ाई से पालन कराया जाएगा

  • विभाग का मानना है कि इससे छात्रों में राष्ट्रप्रेम और अनुशासन की भावना सशक्त होगी.
  • जिला शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट किया गया है कि वे स्कूलों का औचक निरीक्षण करें और ये सुनिश्चित करें कि इन नियमों का कड़ाई से पालन हो.
  • नियमों के सही ढंग से पालन ना होने पर स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल पर कार्रवाई की जा सकती है.

16 जून से खुल रहे प्रदेश के स्कूल
छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल 16 जून 2026 से खुलेंगे. स्कूल शिक्षा विभाग ने ‘शाला प्रवेश उत्सव 2026’ के आयोजन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. शिक्षकों की 100 फीसदी उपस्थिति के लिए कहा गया है. इसके साथ ही सभी स्कूलों में पाठ्यपुस्तक, टाइम टेबल और साफ-सफाई की व्यवस्था के निर्देश जारी दिए गए हैं.

Check Also

CG Weather: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम! धूप-छांव के बीच गरजेंगे बादल, कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट

CG Weather: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं. प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *