Raipur: राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र के नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर में बुधवार शाम दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे एक युवक के लिए तैरने की शर्त जानलेवा साबित हो गई. दरअसल तैरकर इस पार से उसपार जाने की शर्त लगी थी इसी शर्त के अनुसार आदिल और उसका एक दोस्त पानी में कूद गए. हालांकि दोस्त तो बाद में बाहर निकल आया लेकिन आदिल गहरे पानी में चला गया और डूब गया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ.
बीते 72 घंटों से रेस्क्यू जारी
बता दें कि तभी से आदिल के शव का बीते 72 घंटों से रेस्क्यू जारी है. पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण SDRF की टीम को शव तलाशने में परेशानी हो रही है. व्लू बाटर खदान माना थाना क्षेत्र के नकटी गांव के पास है. इस तलाब में पिछले 9 सालों में डूबने की 9 घटनाओं में लोगों की मौत हो चुकी है.
दोस्तों ने दी पुलिस को सूचना
बुधवार को आदिल को खदान में डूबता देकर उसके दोस्तों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम से संपर्क किया. हालांकि अंधेरा होने और खदान की गहराई अधिक होने के कारण सर्च अभियान शुरू नहीं किया जा सका. बता दें कि खदान का पानी बहुत अधिक गहरा (लगभग 400 फीट) है. एसडीआरएफ (SDRF) और पुलिस की टीम लगातार तलाश व बचाव अभियान चला रही है.
अब तक हो है 9 लोगों की मौत
ब्लू वाटर खदान में डूबने की यह पहली घटना नहीं है. उपलब्ध घटनाओं के मुताबिक 2017 से अब तक यहां 9 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है. आदिल का शव बरामद होने पर 2017 से अब तक ब्लू वाटर में डूबने से मौतों का आंकड़ा 10 हो जाएगा.
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter