इंदौर। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के तहत हिम्मतनगर-खेड़ ब्रह्मा खंड में आमान परिवर्तन कार्य के चलते एक दिन के लिए असारवा-चित्तौड़गढ़ मेमू ट्रेन को रद्द किया गया है।
दरअसल हिम्मतनगर रेलवे स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक के कारण 30 जून 2025 को गाड़ी संख्या 69243/69244 असारवा-चित्तौड़गढ़-असारवा मेमू का संचालन नहीं होगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले समय सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
INDIA WRITERS Voices of India, Words That Matter