रथ यात्रा 2025 के दौरान पुरी के लिए एक हजार बसें चलाई जाएंगी : परिवहन आयुक्त

भुवनेश्वर : विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के अवसर पर पुरी के लिए एक हजार बसें चलेंगी, यह जानकारी शुक्रवार को ओडिशा परिवहन आयुक्त अमिताभ ठाकुर ने दी। रिपोर्ट के अनुसार, परिवहन आयुक्त ने कहा कि 2025 की रथ यात्रा पर पुरी धाम के लिए एक हजार बसें चलेंगी। इन सभी बसों में यात्रियों के लिए पीने के पानी के साथ-साथ त्वरित चिकित्सा सुविधाएं भी होंगी। इसके अलावा बसों में भीड़भाड़ और चोरी को रोकने के लिए बसों में चेकिंग दस्ता और सीसीटीवी सिस्टम भी होगा।

परिवहन आयुक्त ने बताया इसके अलावा बस स्टैंड पर दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए व्हीलचेयर और ई-रिक्शा की सुविधा भी होगी. रिपोर्ट के अनुसार, इस संबंध में परिवहन आयुक्त, राज्य निजी बस मालिक संघ और पुरी जिला एसपी की एक संयुक्त बैठक हुई है।

Check Also

Asian Games 2026: आखिरी 45 सेकंड में अभिषेक का गोल, पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

Men’s Hockey Team Into Finals:एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी इवेंट में भारत ने पाकिस्तान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *