तेज रफ्तार इनोवा ने ली महिला की जान : आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम, मौके पर पहुंचे एसडीएम और पुलिस अधिकारी

सरगुजा। जिले में रविवार को हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। ग्राम कंठी में तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी, जिससे दो महिलाएं और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में घायल एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आज शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन से मुआवजे व गांव में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की।

ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। जिसके बाद अंबिकापुर एसडीएम भागेश सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। यह मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है। एसडीएम भागेश सिन्हा ने बताया कि मृतका के परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा जो तीन मांगें रखी गई थीं, उसे पूरा किया गया है। ग्रामीण और परिजनों का कहना था कि वहां पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाए, चेक पोस्ट बनाई जाए। ब्रेकर बनाना वहां पर प्रारंभ कर दिया गया है और चेक पोस्ट के लिए पुलिस के आला अधिकारी जगह देख रहे हैं। तात्कालिक मुआवजे के रूप में 25000 रुपये दिया गया है और जनपद पंचायत द्वारा वैधानिक मुआवजा भी जल्द दिया जाएगा।

बता दें कि घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे की है। मैनपाट से अंबिकापुर जा रही तेज रफ्तार इनोवा कार ग्राम कंठी में अनियंत्रित होकर एक घर के आंगन में घुस गई। उस समय महिलाएं और बच्चे घर के बरामदे में बैठे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो महिलाएं और दो बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। एक महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि दूसरी महिला का पैर कट गया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं अन्य तीन घायलों का इलाज अभी भी जारी है।

Check Also

Raipur News: केनाल लिंकिंग रोड पर बनेगा 49.52 करोड़ का ओवरब्रिज, अमलीडीह से द्रोणाचार्य स्कूल तक जाम से मिलेगी राहत

Raipur Local News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है. अब रायपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *