Breaking News

Jharkhand Cattle Smuggling: मवेशियों से भरा ट्रक पलटा, खलासी का हाथ धड़ से अलग; 6 मवेशियों की मौत, तस्करी का शक

मसलिया। दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात मवेशियों से लदा एलपी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दलाही-आश्रम मोड़ मुख्य सड़क पर गेनुवाडीह मोड़ के पास हुए इस हादसे में ट्रक के खलासी का हाथ कटकर अलग हो गया। दुर्घटना में ट्रक में लदे तीन भैंस और तीन पाड़ा की मौत हो गई, जबकि एक मवेशी गंभीर रूप से घायल है।

मोड़ पर बेकाबू हुआ ट्रक
बताया जा रहा है कि एलपी ट्रक आश्रम मोड़ की ओर से दलाही जा रहा था। गेनुवाडीह के पास सड़क के तीखे मोड़ पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया।वाहन का नंबर BR 06 GF 8005 बताया गया है। हादसे के बाद चालक और खलासी समेत आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

पलटे ट्रक में फंसे थे मवेशी
ट्रक के पलटते ही उसमें लदे कई मवेशी अंदर फंस गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस सुबह घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर थाने ले गई।हादसे में घायल खलासी को उपचार के लिए भेजे जाने की जानकारी है।

हादसे के बाद कुछ मवेशी मौके से हटाए गए
पुलिस के सामने अब एक और सवाल खड़ा है कि दुर्घटना के बाद ट्रक में बचे मवेशियों को कुछ लोग मौके से हटाकर कहां ले गए। पुलिस इस संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।इसके अलावा ट्रक में कुल कितने मवेशी थे और उन्हें किस जगह से लाकर कहां ले जाया जा रहा था, इसकी पड़ताल की जा रही है।

दुर्घटना के साथ पशु तस्करी की भी जांच
मसलिया पुलिस ने मामले को सिर्फ सड़क हादसे तक सीमित नहीं रखा है। मवेशियों को ले जाने के उद्देश्य और ट्रक के कागजात की भी जांच की जा रही है। पुलिस संभावित पशु तस्करी के एंगल से भी पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Check Also

Sagar Liquor Tragedy: 19 मौत या 50 से ज्यादा? जहरीली शराब कांड के आंकड़ों पर घमासान, मंत्री-पटवारी आमने-सामने

Sagar Liquor Tragedy: सागर में जहरीली शराब पीने से कितनी मौतें हुईं. इसको लेकर अभी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *